Pakistan: एक बार फिर खैबर पख्तूनख्वा में लड़कियों के स्कूल में बमबारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: 2021 से ही लगातार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले हो रहे हैं. इस दौरान लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है. एक बार फिर दक्षिण वजीरिस्तान की वाना तहसील में लड़कियों के एक स्कूल को आतंकवादियों ने निशाना बनाया. लड़कियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से वाना वेलफेयर एसोसिएशन के समर्थन से स्थापित सोफिया नूर स्कूल की स्थापना के कुछ ही दिन बाद यहां बमबारी से हमला किया गया. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मालूम हो कि यह हमला दक्षिणी जिलों के स्कूलों में किए गए हमले के ठीक आठ दिन बाद किया गया है. शेवा शहर में 9 मई को इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की घटना हुई थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था. स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में भय पैदा कर दिया है. पिछले कुछ वर्षों में यहां शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है.

इस घटना को लेकर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सोफिया नूर स्कूल के कुछ हिस्सों में निर्माण का काम चल रहा था. भोर में करीब तीन बजे यहां विस्फोट हुआ, जिसमें इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि स्कूल के प्रशासन को जबरन वसूली पत्र मिले हैं. स्थानीय लोगों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version