Pakistan: फेक जानकारी फैलाते हुए पकड़े गए पाक PM शहबाज शरीफ, X ने ही खोल दी पोल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ झूठ फैला रहे थे, लेकिन इस बीच एक्स ने ही उनकी पोल खोल दी.

दरअसल, शहबाज ने अपने एक पोस्ट में भारत पर जम्मू-कश्मीर में आक्रमण का आरोप लगाया और कहा कि वहां ‘मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं.

पीएम शहबाज शरीफ ने पोस्ट में लिखा…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पोस्ट में लिखा, “हर साल 27 अक्टूबर कश्मीर के इतिहास का सबसे काला दिन होता है. 78 साल पहले, इसी दिन भारतीय सेना श्रीनगर पहुंची और उस पर कब्जा कर लिया.”

शहबाज ने लिखा, “लगभग आठ दशकों से, भारत की ओर से अवैध रूप से अधिकृत जम्मू और कश्मीर (IIOJK) के लोगों ने भारी कष्ट और उत्पीड़न सहा है.”

‘ये भ्रामक खबर है, महाराजा हरि सिंह…’

इस पोस्ट पर एक्स कम्युनिटी नोट्स ने फैक्ट चेक कर दिया. इसमें लिखा गया, “ये भ्रामक खबर है. महाराजा हरि सिंह 26 अक्टूबर 1947 को भारत में शामिल होने के लिए तैयार थे. इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद भारत ने क्षेत्र की रक्षा के लिए 27 अक्टूबर 1947 को श्रीनगर में सेना भेजी थी.”

कम्युनिटी नोट्स में उस दस्तावेज को दिखाया गया है, जिसमें महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का विलय भारत के साथ करने पर सहमति जताई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version