Pakistan: पाकिस्तानी सेना का बलूचिस्तान में बड़ा ऑपरेशन, मारे गए 35 आतंकवादी, तीन सीनियर कमांडर अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorists Killed In Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक बड़े खुफिया अभियान को अंजाम दिया है. इस कार्रवाई में 35 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और तीन हाई-प्रोफाइल वरिष्ठ कमांडरों को भी गिरफ्तार किया गया है. मंगला जरघून क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रविवार रात क्वेटा में मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन 13 मई को शुरू हुआ था. पिछले चार दिनों में 35 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. रिंद ने कहा कि यह अभियान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान में उसके प्रॉक्सी समूहों के खिलाफ था. पकड़े गए तीनों कमांडर महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं. यह कार्रवाई पहले पकड़े गए आतंकवादियों से मिली खुफिया जानकारी पर आधारित थी. सुरक्षा बलों ने मंगला जरघून घर क्षेत्र में कई आतंकवादी बेस कैंप भी नष्ट कर दिए हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि प्रांत में अतिरिक्त अभियान भी चल रहे हैं. विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर ये अभियान आधारित हैं. इनका उद्देश्य इन आतंकवादी तत्वों के सूत्रधारों को पकड़ना है. साथ ही उनके संचालकों और वित्तीय समर्थकों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

पिछले हफ्ते भी हुई थी मुठभेड़

पाकिस्तान सेना ने इस नवीनतम आतंकवाद विरोधी अभियान पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 12 मई को बलूचिस्तान के बरखान जिले में एक सफाई अभियान के दौरान पांच सैनिक मारे गए थे. इनमें एक मेजर भी शामिल था. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, उस अभियान में कम से कम 7 आतंकवादी भी ढेर हुए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version