पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा में हजारों लोग उतरे सड़कों पर, सेना की गोलीबारी में कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तानः आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर पाकिस्तान में बगावत के स्वर तेज हो गए है. पाकिस्तान के सरहदी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा जिले में रक्षा बलों ने कथित तौर पर पश्तून प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की. ये सभी प्रदर्शकारी जिले में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकत्र हुए थे. मालूम हो कि क्षेत्र में बढ़ती आतंकी घटनाओं के विरोध में और शांति के उपायों की मांग को लेकर लगभग 10 हजार लोग सड़कों पर उतरे थे.

इन लोगों पर रक्षा बलों ने हमला कर दिया. पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के सदस्य काजी मुहम्मद ताहिर ने इस घटना को लेकर ‘एक्स’ पर गुस्सा जाहिर किया है, उन्होंने कहा, ‘आज, बन्नू शांति मार्च पर बन्नू आर्मी कैंट से गोलीबारी में दर्जनों लोग घायल हो गए और कई लोग शहीद हो गए.’

‘सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी सेना’
पीटीएम ने अपने बयान में पाकिस्तानी सेना को ‘दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन’ कहा और उनसे ‘छुटकारा पाने’ की आवश्यकता पर बल दिया. काजी मुहम्मद ने आगे कहा, ‘बन्नू में सेना सड़क पर फायरिंग कर यह संदेश दे रही है कि सेना बिल्कुल भी शांति नहीं चाहती है’.

‘झंडे पर शांति का नाम पश्तूनों के खून से लाल कर दिया गया. पाकिस्तानी सेना दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है.’ इस आतंकवादी संगठन से छुटकारा पाना ही पश्तूनों की समग्र समस्या का समाधान है, पाकिस्तानी सेना आतंकवादी है.

उन्होंने ये भी कहा, अगर लोग तंग आकर सेना के खिलाफ भी ऐसा ही करेंगे तो फिर क्या बचेगा? एक दिन ये उपाय पूरा हो जाएगा और वो दिन ज्यादा दूर नहीं, हम लोगों का गुस्सा बहुत करीब से देख सकते हैं.

हालिया गोलीबारी ‘निराशाजनक’
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल खान मारवत ने भी घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि हालिया गोलीबारी ‘निराशाजनक’ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version