Pakistan: खाई में गिरी बेकाबू बस, 28 लोगों की मौत, 22 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. बुधवार को यहां सुदूरवर्ती बलूचिस्तान प्रांत में यात्रियों से भरी एक रफ्तार बस खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल भेजवाया.

यात्रियों को लेकर क्वेटा जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर बस तुरवत से क्वेटा जा रही थी. इसी दौरान बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. एक मीडिया रिपोर्ट में बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि यात्री बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 22 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी सभी घायलों को बासिमा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version