LoC पर फिर पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. इस तनाव के बीच पाकिस्तान आपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान खुद ही लगातार नियंत्रण रेखा यानी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सेना ने 4-5 मई की रात एक बार फिर से भारत की ओर फायरिंग की है.

भारतीय का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की चौकियों से भारत के जम्मू-कश्मीर के  कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में LoC के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया है.

पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन फायरिंग

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये लगातार 11वां दिन है, जब पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर तोड़ा है और भारत की ओर फायरिंग की है. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर के पास आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें.

मालूम हो कि बता दें कि केंद्र सरकार ने 2017 में 14,460 निजी और सामुदायिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी. अधिकारियों के अनुसार, सांबा, कठुआ, जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में 8,600 से अधिक सामुदायिक और निजी बंकर बनाए गए हैं.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए थे 26 लोग

मालूम हो कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर गोलियों की बौछार की थी. इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हुए थे. आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी थी. इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव चल रहा है.

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version