द.कोरिया में दबोचा गया मुंबई हमलों से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी, क्लर्क के रूप में कर रहा था काम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistani Terrorist Arrested: सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कोरिया में बड़ी सफलता हासिल की है. उसने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो 2008 के मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ा हुआ है. बताया गया है कि यह गिरफ्तारी 2 अगस्त को सियोल के व्यस्त इटावन-दोंग इलाके में हुई, जहां यह आतंकी एक स्थानीय बाजार में क्लर्क के रूप में काम कर रहा था. ग्योंगगी नाम्बु प्रांतीय पुलिस एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 40 वर्षीय इस पाकिस्तानी नागरिक को उस समय पकड़ा गया, जब वह अपनी ड्यूटी पर था.

अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है आतंकी

कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह आतंकी लंबे समय से दक्षिण कोरिया में रह रहा था और खुद को एक साधारण प्रवासी के रूप में पेश कर रहा था. जांच में सामने आया है कि यह आतंकी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है, वही संगठन, जिसने 2008 में मुंबई में हुए भयावह हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. सूत्रों के अनुसार, आरोपी को अंडरवॉटर हमले की विशेष ट्रेनिंग भी मिली थी, जिससे उसके खतरनाक मंसूबों का अंदाजा लगाया जा सकता है.

उस पर पुलिस ने आतंकवाद-रोधी अधिनियम और आव्रजन अधिनियम के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया है. सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी पृष्ठभूमि, दक्षिण कोरिया में मौजूद संभावित नेटवर्क और अन्य देशों में उसके संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version