Palamu Crime: शराब पीने के दौरान विवाद, गोली मारकर युवक की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Palamu Crime: झारखंड से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर मौत की नींद सुलाने की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई. उसके बाद तेज धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारी गई.

पहले धारदार हथियार से किया वार, फिर मारी गोली
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे मृतक मनोज कुमार चौधरी कुछ लोगों और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान विवाद हुआ. मामला शांत होने के बजाय बढ़ता गया. इसी बीच आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया. उसके बाद गोली मारकर मारकर उसकी हत्या कर दी गई. मनोज चौधरी को दो गोली मारी गई थी. तत्काल परिवार के लोग मनोज चौधरी को मेदिनीराय मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल ले गए गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक मनोज का रहा है आपराधिक इतिहास
घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की. उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में मनोज चौधरी की हत्या हुई है. मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है. वह गढ़वा जिला के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था. शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों तहरीर दिया है. उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version