पन्ना में हादसाः निर्माणाधीन कुआं धंसा, मिट्टी में दफन हो गई पांच लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Panna: मध्य प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा मंगलवार को पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में हुआ. जिले के ग्राम बीहरपूवा में एक निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया. इस हादसे में काम कर रहे छह लोग मलबे में दब गए. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छठे व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, बीहरपुवा गांव में कुछ लोगों द्वारा एक निजी कुएं का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. मजदूर और स्थानीय लोग कुएं की खुदाई और निर्माण कार्य में जुटे थे. इसी बीच अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और कुएं के अंदर मौजूद लोग उसकी जद में आ गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

News Article Hero Image

लोग दौड़ पड़े घटना स्थल की तरफ

जिसे भी घटना की जानकारी हुई, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाने का काम तेज गति से शुरू हुआ.

इसके साथ ही ग्रामीण भी अपने स्तर पर बचाव कार्य में जुट गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक पांच लोगों के शव कुएं के मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं. वहीं, एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है. एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल की टीमें लगातार मलबा हटाने और लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं.

प्रशासनिक अधिकारियों कहा…

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी का दबाव अधिक होने और अचानक धंसाव की वजह से यह हादसा हुआ. अधिकारियों ने कहा है कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version