पठानकोटः नहर में गिरी बेकाबू कार, दो की मौत, चार लोग घायल, लौट रहे थे बर्थडे पार्टी से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पठानकोटः पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. पठानकोट में बुधवार की देर रात एक बेकाबू कार नहर में गिर गई. इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. गुरुवार की सुबह पुलिस ने क्रेन से कार को नदी से बाहर निकलवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात लगभग एक बजे पठानकोट के काठवाला नहर पुल के पास यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी मनाकर 6 युवक कार से लौट रहे थे. गाड़ी जब काठवाला नहर के पास पहुंची तो अचानक अनयंत्रित होकर करीब 30-40 फीट नीचे नहर में गिर गई.

दो युवकों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई, जबकि चार युवक जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकल आए, लेकिन वह घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गुरुवार की सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version