Patna: पटना में मुठभेड़, पुलिस ने दो डकैतों को किया ढेर, दारोगा घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना मंगलवार की सुबह पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ फुलवारीशरीफ के हिंदू निगम इलाके में हुई. पुलिस ने दो डकैतों को ढेर कर दिया. वहीं, डकैतों की गोली से एक दारोगा घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. घायल दारोगा की पहचान गौरीचक थाना में पदस्थापित विवेक कुमार के रूप में हुई है.

बताया गया है कि डकैतों की जब पुलिस ने घेराबंदी की तो ये लोग पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे. डकैतों द्वारा पुलिस पर करीब 12 से 13 राउंड गोली चलाई गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो डकैतों को ढेर कर दिया. मारे गए डकैतों की पहचान नालंदा निवासी मेमो और विवेक के रूप में हुई है.

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, चार अपराधी भागने में सफल हो गए. घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

एसपी सारथ आरएस ने कहा
पटना पश्चिम के एसपी सारथ आरएस ने कहा कि हमें पटना में कुछ स्थानों पर डकैती और ऐसी आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट मिली थी और इसके लिए हमने एक विशेष टीम का गठन किया था. कल, फुलवारीशरीफ में एक गिरोह के साथ हमारी मुठभेड़ हुई थी. उन्होंने हम पर गोलियां चलाईं और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया. फिलहाल उसका उपचार एम्स में चल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version