पटनाः लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उपेंद्र कुशवाहा को दी जान से मारने की धमकी, SSP को दी सूचना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा को लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इस मामले से पुलिस को अवगत कराया है.

लगातार सात बार आए धमकी भरे कॉल

इस घटना की जानकारी सांसद ने खुद एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा कर पटना के एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है. कुशवाहा ने पोस्ट में लिखा है कि रात 8:52 बजे से 9:20 के बीच मुझे लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर 6305129156 और 9229567466 से लगातार सात धमकी भरे कॉल आए.

एसएसपी पटना दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें

साथ ही मोबाइल नंबर 7569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. दस दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई. एसएसपी पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य है. इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है. दस दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई. एसएसपी पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version