पटना शराब कांड में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग के कारण ली गई 4 युवकों की जान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Liquor Death Case: 30 अगस्त को पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. यहां शराब पीने से 4 युवकों की जान चली गई थी. शुरुआत में जहरीली शराब से मौत की बात सामने आई थी. हालांकि, 48 घंटे के अंदर पटना पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझा ली है.

Patna Liquor Death Case में नया एंगल

01 सितंबर को पटना शराब कांड में प्रेम प्रसंग वाला एंगल सामने आया है. कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया की शराब में जहर मिलाया गया था, जिससे युवकों की मौत हो गई.

प्रेम-प्रसंग के चलते रची गई साजिश

पुलिस ने जानकारी दी कि, इस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और पुराना विवाद था. हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है. इस मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. बीते दिन पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी लाली कुमार ने जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि युवकों को शराब पीने के लिए उसने बुलाया था. पहले उसने शराब खरीदी और फिर उसमें जहर मिला दिया.    

शराब पीने से चली गई युवकों की जान

एक घर में सभी युवकों ने नॉनवेज और शराब की पार्टी की. जिसके बाद चार युवकों शशि, पंकज, निशू राज और विकास की तबीयत बिगड़ गई. मुंह से झाग निकलने के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि शराब में जहर के कारण मौत हुई है.

दोनों पक्षों में था पुराना विवाद

पुलिस ने बताया कि नीशू कुमार का लाली कुमार की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो दोनों ढाई साल से रिश्ते में थे. जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. इसी को लेकर नीशू और उसके दोस्त लाली तो ताना मारते थी. जिसके बाद ये साज़िश रची गई. इस हत्याकांड में लाली के अलावा जहर की व्यवस्था कराने वाले सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.  

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगालः घर में फंदे से लटकती मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version