Peshawar: खैबर पख्तूनख्वा में TTP के हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, TTP के 35 आतंकियों को मारने का दावा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले में पाकिस्तान के पख्तूनख्वा में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है. यह जानकारी पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर खुद दी है. पाकिस्तान आर्मी ने कहा कि पिछले चार दिनों में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कम से कम 12 सैनिक मारे गए. इस दौरान पाक आर्मी ने टीटीपी के 35 आतंकवादियों को भी मारने का दावा किया है.

पाक सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़

शनिवार को पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि ये अभियान बजौर और दक्षिण वज़ीरिस्तान जिलों में संचालित किए गए. खुफिया जानकारी के आधार पर बजौर में एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में 22 TTP आतंकवादी मारे गए. वहीं दक्षिण वज़ीरिस्तान में एक अन्य ऑपरेशन में 13 आतंकवादी मारे गए, जबकि इस मुठभेड़ में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हो गई.

आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

ISPR ने बताया कि आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं. सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, इन हमलों में अफगान नागरिकों की संलिप्तता का भी संदेह है. ISPR ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगी और अपनी धरती का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होने देगी. ISPR के मुताबिक, अभी भी “सैनिटाइजेशन ऑपरेशन” जारी हैं ताकि बचे हुए आतंकियों को खत्म किया जा सके.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version