Pilibhit: नेशनल हाईवे पर बस ने स्कूली बस में मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पीलीभीतः पीलीभीत से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बुधवार को नेशनल हाईवे पर स्कूली बस में एक निजी यात्री बस ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कूली बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. उधर, इस दुर्घटना की वजह से हाईवें पर जाम लग गया.

छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, आज दिन में करीब 3.45 बजे पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर पूरनपुर के अकाल अकादमी विद्यालय की बस छुट्टी के बाद बच्चों को वापस पहुंचाने के लिए गजरौला थाना क्षेत्र के जरा गांव में पहुंची. कुछ बच्चों को उतारने के बाद जब चालक वापस लौटने के लिए स्कूली बस को मोड़ रहा था. उसी दौरान एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस स्कूली बस में सामने से टक्कर मार दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे के बाद बस में सवार बच्चे चीख-पुकार करने लगे. इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को बस से निकला गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही कई बच्चों के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए. वे अपने बच्चों को निजी वाहन से अस्पताल ले गए. दुर्घटना के निजी बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं.

दुर्घटना की वजह से हाईवे पर लगा जाम
इस दुर्घटना की वजह से हाईवे पर जाम लग गया. लगभग आधा किलोमीटर वाहनों की लाइन लग गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया. इस संबंध में गजरौला की थाना प्रभारी रूपा विष्ट के बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया है. चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version