नेपाल में टला विमान हादसाः लैंडिंग के दौरान टायर में लगी आग, सवार थे 289 यात्री

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Crash Averted In Nepal: नेपाल की बड़ी खबर सामने आई है. काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई. आग को बुझा दिया गया और यात्रियों की सुरतक्षित निकाल लिया गया है. इसकी पुष्टि पुलिस ने की है.

एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया

एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया, “तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई. फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.”

विमान में सवार थे 278 यात्री

अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे. यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे.

वायरल हो रहा वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और धुआं निकल रहा है. विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला गया. इस घटना को लेकर हवाई अड्डे या एयरलाइन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है और इस घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं सका है. संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

Latest News

हिमाचल में आसमानी कहरः अब तक 224 मौतें, 149 सड़कें बंद, राज्य को 1121 करोड़ का नुकसान

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश लगातार आसमानी कहर जारी है. भारी बारिश के चलते प्रदेश में सड़क, बिजली और...

More Articles Like This

Exit mobile version