विमान हादसाः जहां क्रैश हुआ अजित पवार का विमान, तस्वीरों में देखे कैसा था वहां का मंजर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान बुधवार की सुबह बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में विमान में सवार अजित पवार सहित सभी पांच लोगों की मौत हो गई. दुर्घटनास्थल का भयावह मंजर देख हर किसी की कलेजा कांप उठा.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का बारामती में प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से हर तरफ शोक की लहर है. आज अजित पवार की बारामती में सभा होने वाली थी. इससे पहले यह हादसा हो गया.

अजित पवार का प्लेन बारामती में एयर स्ट्रिप पर लैंड होने के बजाय खेत में क्रैश हो गया. प्लेन में क्या खराबी आई थी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

बारामती में आज (बुधवार को) अजित पवार की एक सभा थी, इसमें शामिल होने के लिए अजित पवार मुंबई से आ रहे थे.।प्लेन में उनके साथ चार लोग और भी सवार थे.

अजित पवार का प्लेन मुंबई से उड़कर बारामती में एयर स्ट्रिप की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन अचानक हादसा हो गया. DGCA ने पुष्टि की है कि अजित पवार के प्राइवेट प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक, जो प्लेन क्रैश हुआ, उसमें चट्टान से टकराने के बाद आग लगी. चट्टान से टकराकर प्लेन के कई टुकड़े हुए। विमान लैंडिग के दौरान चट्टान से टकराया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान में लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई. फिलहाल, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा किन वजहों से हुआ.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version