भूटान से लौटे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले, आज होगी सुरक्षा कमेटी की बैठक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वापस आ गए हैं. पीएम मोदी ने LNJP अस्पताल में जाकर दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की. इस दौरान डाक्टरों से चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. घायलों से मुलाकात करते हुए प्रधानमंत्री की तस्वीर भी सामने आई है. इसके  बाद पीएम मोदी आज (बुधवार) की शाम 5.30 बजे से कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक में शामिल होंगे. दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद ये बैठक अहम मानी जा रही है. बता दें कि पीएम मोदी भूटान के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए भूटान गए थे.

Hero Image

बीते सोमवार की देर शाम भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद सरकार एक्शन मोड पर है. इसी कड़ी में आज शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होने वाली है, जिसमें सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी. CCS के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. ये मीटिंग आज शाम साढ़े 5 बजे से प्रधानमंत्री के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी. मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा के बाद दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंपी थी.

दिल्ली ब्लास्ट पर क्या बोले थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट के मुद्दे पर भी कड़ा संदेश दिया था. उन्होंने कहा था, “दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं. पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा. पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं. एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी. किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा.”

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version