मोगा में बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, बंबीहा गैंग के गुर्गे को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मोगाः पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोगा में एक संयुक्त अभियान के दौरान विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के गुर्गे मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह गिरफ्तारी बदमाश से मुठभेड़ के बाद की.

इस संबंध में पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने ​​पंजाब के मोगा में एक संयुक्त अभियान में दोसांझ रोड, मोगा शहर के पास एक गोलीबारी के बाद विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ ​​लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ ​​मनु पुत्र जगसीर सिंह निवासी दोसांझ तलवंडी, मोगा को गिरफ्तार किया.

जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली
डीजीपी ने लिखा कि गिरफ्तार आरोपी मलकीत सिंह उर्फ ​​मनु को AGTF टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बाएं घुटने पर गोली लगी. मनु हाल ही में 19-02-2025 को कपूरा गांव, मोगा में हुई हत्या में शामिल था और 26-02-2025 को राजा ढाबा, जगराओं में एक अन्य गोलीबारी की घटना में भी शामिल था. उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह दविंदर बंबीहा गिरोह का सक्रिय सहयोगी था. उनके पास से एक .32 कैलिबर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस हासिल हुआ है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version