Pratapgarh: पति नहीं ले गया परदेस तो पत्नी ने तीन बच्चों संग छोड़ी दुनिया

Must Read

प्रतापगढ़ः यूपी के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. जिससे चारों की मौत हो गई. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोहनलाल औरंगाबाद में रहकर नौकरी करता है. बुधवार को परदेस चला गया. उसकी पत्नी प्रमिला (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति ने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताते हुए पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लेगा.

पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई. सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. काफी प्रयास के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. एक साथ चार मौतों से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांववासी में शोक में डूब गए. बताया जा रहा है कि प्रमिला मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This