Prateek Yadav Death: आवास पर लाया गया प्रतीक यादव का शव, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. आज सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

केजीएमयू में पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक यादव का शव 1 बजकर 58 मिनट पर परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव लेकर प्रतीक के विक्रमादित्य स्थित आवास पर पहुंचे. शव के आवास पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए. अपर्णा यादव भी आवास पर पहुंच चुकी हैं.

डिंपल-धर्मेंद्र सहित परिवार के सदस्य पहुंचे

प्रतीक यादव के आवास पर अब्बास अंसारी भी पहुंचे. आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है. प्रतीक यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित यादव परिवार के सदस्य व अन्य लोग पहुंच गए हैं. महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंची हैं. आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है.

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचें.

सांत्वना देने अपर्णा यादव के घर पहुंचेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपर्णा यादव के आवास पर पहुचेंगे. इसको लेकर आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अपर्णा के घर समर्थकों का जमावड़ा लगा है. अंतिम दर्शन लेने के लिए लगातार नेताओं सहित अन्य लोगों के आने का क्रम बना हुआ है.

Latest News

एप्पल 9 सितंबर को नया आईफोन 18 प्रो और फोल्डेबल आईफोन करेगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास

एप्पल का वार्षिक आयोजन 9 सितंबर को होने जा रहा है. इसमें आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन को पेश किए जाने की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version