Prateek Yadav Death: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे प्रतीक यादव! चार माह पहले लंग्स में हुआ था इंफेक्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. आज सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि प्रतीक यादव फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.

प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी का सामना कर रहे थे. उन्हें कुछ समय पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की जद में आ गए थे.

Prateek Yadav Death News Prateek Yadav was suffering from a severe lung disease

यह बीमारी फेफड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करती है और इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है. इसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है. इससे शरीर में रक्त संचार गंभीर रूप से बाधित हो जाता है. पल्मोनरी एम्बोलिज्म को एक जानलेवा चिकित्सा स्थिति के रूप में जाना जाता है. इस बीमारी के कई गंभीर और चिंताजनक लक्षण होते हैं.

कुछ दिनों पहले गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गए थे. इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है. इस बीमारी में अचानक सांस फूलना, सीने में तेज दर्द, खांसी, और ऑक्सीजन का स्तर कम होता है. फेफड़ों की इस गंभीर बीमारी को जानलेवा माना जाता है.

 

हालांकि, प्रतीक यादव अपना आवश्यक इलाज पूरा होने से पहले ही अस्पताल से घर चले गए थे. वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती रहकर उपचार प्राप्त कर रहे थे. पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक गंभीर आपातकालीन चिकित्सा स्थिति है. इसमें तत्काल और विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है.

 

पीजीआई के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की रहने वाली अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई थी कि चार महीने पहले अपर्णा के पति के लंग्स में इंफेक्शन हुआ था, जिसका ऑपरेशन हुआ था. उन्होंने उनके निधन की खबर सुनी तो, सन्न रह गई और सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और दुख व्यक्त करते हुए परिवार के लोगों से जानकारी ली.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version