साउथ स्टार दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन, जानें कौन सी लापरवाही 47 वर्षीय एक्टर पर पड़ गई भारी?

Dileep Raj Passed Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. जाने-माने दिग्गज अभिनेता दिलीप राज का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. 47 वर्षीय दिलीप कुछ दिन पहले एक्टर गोवा गए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था. बेंगलुरु लौटने के बाद उन्होंने दिल की जांच करवाने के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ली थी, लेकिन रात में ही सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई. अगर एक्टर उस समय ही जांच करवा लेते तो उनकी जान बच सकती थी.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सदस्यों को गहरा सदमा

उनकी अचानक मृत्यु से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सदस्यों को गहरा सदमा लगा है. एक्टर अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. राज जो दो दशकों से अधिक समय से कन्नड़ मनोरंजन जगत का हिस्सा रहे थे, टेलीविजन और सिनेमा दोनों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे. हाल ही में एक्टर को कन्नड़ फिल्म “लव मॉकटेल 3” में एक वकील की भूमिका निभाते हुए देखा गया था.

टेलीविजन प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी विस्तार

इस अभिनेता को 2005 की फिल्म ‘मिलना’ में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के सामने खलनायक की भूमिका निभाने के लिए व्यापक पहचान मिली थी. टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राज ने फिल्म “बॉयफ्रेंड” से बड़े पर्दे पर कदम रखा और बाद में टेलीविजन प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी विस्तार किया. इन वर्षों में उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘टोनी’, ‘ऑर्केस्ट्रा मैसूरु’, ‘यू टर्न’ और ‘निम्मा वस्तुगलिगे नीवे जवाबदारारु’ शामिल हैं.

एक जाना-पहचाना चेहरा

वे कन्नड़ टेलीविजन पर भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे. उन्होंने ‘हिटलर कल्याणा’ जैसे सीरियलों में काम किया, जिसका निर्माण उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘DR क्रिएशन्स’ के तहत किया था.

इसे भी पढ़ें. प्रतीक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- उसके इस तरह से चले जाने का दुख है

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version