Pune Building Collapse: पुणे में बारिश के बीच गिरी इमारत, 16 लोग फंसे, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pune Building Collapse: महाराष्ट्र में आफत की बारिश हो रही है. इससे जन-जीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है. इसी बीच पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में तेज बारिश के दौरान एक इमारत गिर गई है. इसमें कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

घटनास्थल पर पहुंची इमरजेंसी सर्विस

फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. बचाव अभियान चल रहा है और बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं.

सीनियर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वे घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं. इमारत के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की जा रही है. अधिकारी अभी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं. यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश की वजह से कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हुआ. मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. उधर, पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. मूसलाधार बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है. शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version