Pune crime: पति नहीं चुका पाया कर्ज तो साहूकार ने लूट ली पत्नी की इज्जत, गिरफ्तार

Pune: समाज से जैसे मानवता खत्म सी होती जा रही है. आएदिन कुछ ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो रही है, जिसके बारे में लोग सोचने को विवश हो जा रहे हैं और उनके मन में यह सवाल उठ रहा है कि इंसानियत मरती जा रही है. मानवता को शर्मसार करने वाली कुछ ऐसी ही घटना महाराष्ट्र के पुणे शहर से सामने आई है. यहां एक साहूकार ने कथित तौर पर एक महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने साहूकार से कर्ज लिया था, जो चुका नहीं पाया. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना इस वर्ष के फरवरी की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चाकू की नोक पर घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति ने पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह चुका नहीं पाया. इस पर आरोपी साहूकार ने दंपत्ति को परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी ने कथित तौर पर चाकू की नोंक पर पति को धमकाया और फिर उसकी मौजूदगी में महिला के साथ दुष्कर्म किया.

घटना का वीडियो बनाया
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने इस कृत्य को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version