पंजाबः बठिंडा में आग का गोला बनी चलती कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhatinda Car Fire: पंजाब से दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां बठिंडा से डबवाली जा रही एक कार में अचानक आग का गोला बन गई. इस दुर्घटना में कार चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह दुर्घटना सोमवार की भोर में गांव गुरुसर सैणेवाला के पास हुई.

जलती कार देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

गांव गुरुसर सैणेवाला में राहगीरों ने जलती कार को देखा तो इसकी सूचना थाना संगत पुलिस व दमकल विभाग को दी. कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग परकाबू पाया. इसके बाद मृतक के शव को बाहर निकाला. शव पूरी तरह जल चुका था, जबकि कार भी जलकर राख हो चुकी थी.

इस रूप में हुई मृतक की पहचान

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान मोहतेश कुमार उम्र (लगभग 38 वर्ष) निवासी बठिंडा के तौर पर हुई. मिली जानकारी मुताबिक, मोहतेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बठिंडा सोमवार की भोर में करीब तीन बजे अपनी सीएनजी स्विफ्ट कार में सवार होकर बठिंडा से मंडी डबवाली की तरफ जा रहा था.

इसी दौरान गांव गुरुसर सैनेवाला के बस स्टैंड के पास अचानक कार में आग लग गई. मोहतेश कार से बाहर नहीं निकला पाया, जिससे जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version