Punjab: मुक्तसर में हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार की सुबह यहां मुक्तसर में बठिंडा हाईवे पर गांव बुट्टर शरींह के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस न घायलों को अस्पताल भेजवाया.

धार्मिक समागम में शामिल होकर लौट रहे थे कार सवार
बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल मुक्तसर निवासी हैं. ये सभी लोग बठिंडा के रामा मंडी में गुरुवार रात एक धार्मिक समागम में शामिल होने के बाद कार से लौट रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे बठिंडा रोड हाईवे पर उनकी कार पेड़ से टकरा गई. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि शायद कार चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ.

इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. उनका उपचार सिविल अस्पताल मुक्तसर भर्ती कराया गया. एक ही गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बठिंडा रेफर कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version