Punjab: मुक्तसर साहिब में ट्रक से टक्कर के बाद पलटी बस, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मुक्तसर जिले के मलोट के गांव महराजवाला में मुक्तसर रोडवेज डिपो की बस ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस खेत की तरफ पलट गई है. इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बस पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट के गांव महराजवाला पहुंची. यहां रोडवेज डिपो की बस ट्रक से टकराने के बाद खेत की में पलट गई है. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हैं.

यह बस रोजाना सुबह अबोहर से श्री अमृतसर साहिब जाती है. बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे. इसी तरह न्यूदीप कंपनी की बस मंगलवार को फरीदकोट के निकट शाही हवेली के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान एक ट्रक के पास से गुजरने के दौरान बस टकरा गई और खेत में पलटते हुए पेड़ से टकरा गई.

हादसे का शिकार हुए लोग श्री मुक्तसर साहिब जिले के निवासी हैं. जानकारी के मुताबिक, मृतकों में मुक्तसर जिले के गांव चिब्बड़ावाली निवासी पूर्व सरपंच बलराज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, गांव चक शेरेवाला निवासी आत्माराम पुत्र नत्थू राम (48 वर्ष), कौर सिंह और शिक्षिका सिमरनदीप कौर (34 वर्ष) पत्नी नवदीप सिंह निवासी आदेश नगर, श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं.

घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version