Punjab Road Accident: धुएं के गुबार ने ली तीन लोगों की जान, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमृतसरः पंजाब से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही हैं. यहां रविवार की सुबह अमृतसर के मेहता चौक के पास खब्बे राजपूतां गांव में हुए हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों में पांच वर्ष का बच्चा, उसका पिता और दादी शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार तीन लोग बाइक से कही जा रहे थे. सड़क के दोनों तरफ खेत में आ और धुआं होने की वजह से बाइक सवार को आगे कुछ दिखाई नहीं दिया. इसी दौरान कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इसके बाद कई वाहन सड़क पर गिरे बच्चे, उसके पिता और दादी को रौंदते हुए निकल गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना का कारण सड़क के दोनों तरफ गेहूं की नाड़ को आग लगाना और धुएं की वजह से कुछ दिखाई नहीं देना माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version