Punjab: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, शीशे क्षतिग्रस्त, घटना से सहमें यात्री

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव की खबर आ रही है. पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है.पत्थरबाजी के बाद ट्रेन यात्रियों में भय व्याप्त हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के सी-3 कोच पर पथराव किया गया है. इस पथराव में दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है. ट्रेन के सी 3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि वे फगवाड़ा से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी थी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी.

उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए तो किसी को कुछ भी पता नहीं चला कि क्या हुआ है, लेकिन बाद में पाया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सी 3 कोच पर बाहर से अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर मारे है. फिलहाल, रेल अधिकारी घटना की जांच-पड़ताल में जुटे हैं.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This