Raebareli: ओवरब्रिज से नीचे गिरा बेकाबू ट्रक, क्लीनर की मौत, चालक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raebareli: शुक्रवार को दिन में रायबरेली में सड़क हादसा हो गया. यहां बछरावां कस्बे से होकर निकले लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से आलू लदा एक ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया. इस हादसे में जहां क्लीनर की मौत हो गई, वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है.

रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरा आलू लदा ट्रक
जानकारी के अनुसार सुबह इटावा जनपद से आलू लेकर एक ट्रक अमेठी जा रहा था. इसी दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया. इस दुर्घटना में मुसाफिरखाना जनपद अमेठी निवासी ट्रक चालक गया प्रसाद (59) पुत्र जयपाल और ट्रक क्लीनर रंजीत कुमार (21) गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक गणनायक पांडे ने ट्रक क्लीनर को मृत घोषित कर दिया. जबकि चालक की गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका उपचार चल रहा है.

कोतवाली प्रभारी ने बताया
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिवारों की जानकारी की जा रही है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई कि जाएगी.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version