आज कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Defamation Case: अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में आज (बुधवार) को कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा में एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होंगे. जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश होंगे.

जाने क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नाम के शख्स ने दायर किया है. शख्स का आरोप है कि राहुल गांधी ने वर्ष  2018 में चाईबासा में एक रैली के दौरान अमित शाह के खिलाफ मानहानिपूर्ण बयान दिए थे. प्रताप कुमार चाईबासा में मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को खराब करने के मकसद से मानहानिकारक बयान दिए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version