रायगढ़ः बाढ़ के पानी में बह गए तीन हजार LPG गैस सिलेंडर, पहुंचे पातालगंगा नदी में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Gas Cylinders Swept In Flood: महाराष्ट्र चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां रायगढ़ जिले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रायगढ़ की पातालगंगा नदी में करीब 3 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर बहते दिखाई दिए हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे स्थित HPCL के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट परिसर में भारी बारिश और जलभराव की वजह से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में पहुंच गए. बताया जा रहा है कि बहने वाले करीब 3 हजार सिलेंडरों में कुछ भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली हैं.

raigad floods 3 000 lpg cylinders heavy rain hpcl patalganga lpg bottling plant

DM ने लोगों से की ये अपील

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने नागरिकों से अपील की है कि नदी या उसके किनारे बहकर आए किसी भी गैस सिलेंडर के पास न जाएं और न ही उसे उठाने या घर ले जाने की कोशिश करें.

जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बहकर आए सिलेंडरों में गैस भरी हुई है या नहीं और उनकी स्थिति कितनी सुरक्षित है. ऐसे में किसी भी सिलेंडर को छूना, खोलना या इस्तेमाल करने की कोशिश करना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बहकर आया गैस सिलेंडर दिखाई दे तो, उसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

Latest News

बंगाल में ED की रेडः चिटफंड से क्रिप्टो निवेश घोटाले तक कई ठिकानों पर कार्रवाई

ED Raids Bengal: गुरुवार की सुबह बंगाल में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. दुर्गापुर, हावड़ा और...

More Articles Like This

Exit mobile version