Raja Murder Case: गाजीपुर से सोनम को लेकर पटना पहुंची पुलिस, फ्लाइट से ले जाएगी गुवाहाटी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या मामले की आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद पटना लेकर आई है. चार सदस्यीय टीम कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 6:30 बजे सोनम को गाजीपुर से पुलिस पटना लेकर पहुंची. उसे गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग ले जाया जा रहा है. कुछ देर बाद पटना एयरपोर्ट से पुलिस उसे गुवाहाटी ले जाएगी.

सोनम ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

मालूम हो कि हनीमून पर शिलांग गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या और पत्नी सोनम के लापता होने के मामले में सोमवार को चौंकाने वाला मोड़ आया. जिस सोनम की तलाश के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी.

पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. रविवार रात यूपी के के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में पहुंची सोनम ने ढाबा मालिक के फोन से अपने भाई गोविंद से बात की. भाई गोविंद ने ढाबा मालिक से पुलिस की मदद लेने को कहा.

पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सोनम को ले जा रही शिलांग

मालूम हो कि राजा और सोनम उर्फ बिट्टी रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ रहने के लिए यह षड्यंत्र रचा. गाजीपुर पहुंची मेघालय पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सोनम को शिलांग ले जा रही है.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version