Raja Murder Case: सोनम ने रची थी एक और मर्डर की साजिश, बनाया था ये प्लान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शिलांग: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली नई कहानी सामने आई है. सोनम रघुवंशी ने हनीमून प्लानिंग का सहारा लेकर प्रेमी राज कुशवाहा और उसके दोस्तों के साथ मिलकर जिस तरह से पति राजा रघुवंशी को मौत की नींद सुला दिया, वह वाकई चौंकाने वाली घटना है. सोनम ने शादी से 11 दिन पहले ही विधवा होने का प्लान बना तैयार कर लिया था. यही नहीं, राजा को मारने से पहले सोनम ने एक और मर्डर की प्लानिंग की थी.

दरअसल, शादी से पहले ही सोनम ने कई साजिशें रची थीं. हालांकि, उसकी साजिश हर बार नाकाम साबित हुई. ऐसे में सोनम ने शादी के बाद राजा की हत्या करने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए झूठी कहानी बना डाली.

राजा की मौत कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं

शिलांग के खाली हिल के एसपी विवेक स्याम के मुताबिक, “राजा रघुवंशी की हत्या कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं थी. आकाश, आनंद और विशाल ने राज कुशवाहा से दोस्ती निभाते हुए इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.”

किसी युवती के हत्या की थी प्लानिंग

फरवरी में जब राजा और सोनम का रोका हुआ तो सभी ने मिलकर सोनम को गायब करने की योजना बनाई थी. इस दौरान सभी की प्लानिंग यह थी कि सोनम की जगह किसी युवती की हत्या करके उसकी लाश को जला देंगे और सभी से कहेंगे कि सोनम मर गई. साथ ही सभी को यकीन दिलाने के लिए सोनम की स्कूटी भी मौके पर छोड़ देंगे.

शादी के 11 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

हालांकि, सोनम और राज का यह प्लान फेल हो गया. लिहाजा शादी से 11 दिन पहले सोनम और राज ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची. प्लानिंग के मुताबिक, सोनम राजा को हनीमून के बहाने शिलांग लेकर गई और वहां इस पूरी साजिश को अंजाम दिया. हालांकि, सोनम के इस घिनौनी का साजिश का पर्दाफाश हो गया और घटना से जुड़े सभी आरोपी पुलिस के फंदे में हैं.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This