Rajasthan: राजसमंद में हादसा, ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां राजसमंद में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जहां दर्दनाद मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया गया है हादसे के शिकार हुए बाइक सवार दर्शन करने के लिए जा रहे थे.

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में रविवार चंद्रभागा नदी की आसन पुलिया पर सामने से रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

मृतकों और घायलों में ये लोग है शामिल

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में आमेट निवासी मुकेश जोशी (40 वर्ष), उनके भांजे लक्ष्यदीप और भतीजे कुलदीप (7 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश की बहन मधुबाला जोशी (32 वर्ष) और भांजी चारू उर्फ काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने तत्काल घायलों को आमेट अस्पताल पहुंचाया.

बाइक से दर्शन करने जा रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ परिवार बाइक से ढेलाणा भैरूजी के दर्शन के लिए जा रहा था. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. वाहन को हटवाकर करीब एक घंटा बाद आवागमन सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version