Rajasthan Accident: बेकाबू थार ने कार में मारी टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शनिवार की देर रात मथुरा बाईपास स्थित गोलपुरा मोड़ के पास डिवाइडर तोड़कर आई तेज रफ्तार थार ने ईको कार को टक्कर मार दिया. इस हादसे में कार में वार दो श्रद्धालुओं की जहां मौत हो गई, वहीं आठ घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया. तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

डिवाइडर तोड़कर कार से टकराई तेज रफ्तार थार

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, थार गाड़ी अखड्ड की ओर से तेज रफ्तार में डिवाइडर तोड़कर सीधे इको कार से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार श्रद्धालु अंदर फंस गए. गुस्साएं ग्रामीणों ने थार चालक की पिटाई कर दी.

थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा ने बताया

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने थार में सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस तत्काल घायलों को आरबीएम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने इको कार चालक नरेंद्र (25 वर्ष) और महिला श्रद्धालु नीतू को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है. सेवर थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार आरबीएम में जारी है और थार चालक सहित अन्य सवारों से पूछताछ की जा रही है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version