राजस्थान: ट्रक की टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, जलकर दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना बीकानेर में हुई है. सोमवार की सुबह एक ट्रक के टक्कर के बाद कार आग का गोला बन गई. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

बीकानेर के रायसर स्थित भारत माला रोड पर हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, बीकानेर के रायसर स्थित भारत माला रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. इस दुर्घटना के बाद मार्ग पर आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग से झुलसे दो लोगों को तत्काल पुलिस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ले गई, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

एसएचओ लक्ष्मण सुधार ने बताया

इस संबंध में नापासर के एसएचओ लक्ष्मण सुधार ने बताया कि कार में मौजूद दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जल गए थे. तत्काल उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version