Rajasthan News: बोरवेल में गिरी महिला, NDRF की टीम मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गंगापुर सिटी में एक महिला बोरवेल में गिर गई. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि बोरवेल की गहराई करीब 100 फीट है. वहीं NDRF की टीम मौके पर है. मालूम हो कि ये हादसा कल हुआ. बताया जा रहा है महिला का चप्पल मिलने से उसके बोरवेल में गिरने की जानकारी हुई.

बंद किया गया है खुदाई का काम
इधर, एलएनटी मशीन से 100 फीट तक खुदाई का कार्य किया गया, उसके बाद बोरवेल में फंसी महिला को निकाला जा सकेगा. अभी फिलहाल तकनीकी कारणों से खुदाई का काम बंद किया गया है.

बोरवेल के पास महिला का चप्पल मिलने पर हुई घटना की जानकारी
बताया जा रहा है कि विगत रात करीब 8 बजे से महिला घर से गायब थी, देर रात तक महिला के घर नही पहुंचने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए. वह महिला की तलाश में जुट गए. लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया. गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बोरवेल के पास महिला की चप्पल पड़ी हुई मिली. जिस पर परिजनों को महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा हुआ. परिवार के लोगों ने तत्काल महिला के बोरवेल में गिरने की सूचना प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों सहित एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version