Rajasthan: हाईवे पर पलटी बेकाबू SUV कार, चार की मौत, 6 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः राजस्थान से भीषण सड़क हादसे खबर आ रही है. बीती देर रात यहां बारा जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार की देर रात भंवरगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी कार मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवार को दी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फूलचंद (50 वर्ष), हरिचरण (40), लखन (28) और राजू सहरिया (50 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version