फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, विस चुनाव से पहले मिली सशर्त आजादी, बरनावा आश्रम रवाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रोहतकः राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है. विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से ठीक तीन दिन पहले बुधवार सुबह 6:34 मिनट पर राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आया. राम रहीम हनीप्रीत के साथ गाड़ी में यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ.

डीएसपी के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की टीम राम रहीम को लेकर रवाना हुई. इस दौरान रोहतक जेल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के आपात पैरोल को लेकर अनुमति मांगी थी. आयोग ने सोमवार को तीन शर्तों के आधार पर अनुमति दी थी.

बीते मंगलवार को दिनभर रामरहीम के जेल से बाहर आने के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन देर रात तक मुख्यालय से अनुमति न मिलने के कारण राम रहीम को जेल से बाहर नहीं लाया जा सका था. मंगलवार की देर रात मुख्यालय से जेल प्रशासन के पास लिखित आदेश पहुंचे, जिसके चलते राम रहीम को 20 दिन की आपात पैरोल पर भेजा गया है.

मालूम हो कि रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी. 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था. बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है. इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी थी.

चुनाव से पहले कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम
बरोदा उप चुनाव, 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली. नंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था.

पंजाब विस चुनाव, फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली.

राजस्थान विस चुनाव, 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली.

हरियाणा विस चुनाव, 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी.

लोकसभा चुनाव, 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए. राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version