लाल किला ब्लास्ट: सामने आई संदिग्ध की तस्वीर, देखिए बदरपुर में एंट्री का वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Red Fort Blast: बीते सोमवार की शाम राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए तेज विस्फोट से दिल्ली दहल उठी. धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार के बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई. तेज धमाके से जहां 11 लोगों की जिंदगी सदा के लिए खामोश हो गई, वहीं 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है. इस धमाके को लेकर एक संदिग्ध की फोटो सामने आई है. प्राथमिक जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आई-20 कार (HR26CE7674) में केवल उमर ही था, जिसने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया. वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था.

पुलिस की जांच के मुताबिक

पुलिस की जांच के मुताबिक, यह कार दो बार बेची गई. अंतिम बार फरीदाबाद के रहने वाले किसी व्यक्ति से 10 दिन पहले उमर ने खरीदी थी. इस ब्लास्ट में फरीदाबाद और पुलवामा कनेक्शन की पुष्टि हो रही है.

सूत्रों के मुताबिक, कार चालक की पहचान डॉ. उमर नबी पुत्र नबी भट के रूप में हुई है. उसका जन्म 24 फरवरी 1989 को हुआ था और वह अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में कार्यरत था.

वह मूल रूप से कोइल, पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला था. वह कथित तौर पर डॉ. आदिल का करीबी सहयोगी था और दोनों कथित तौर पर एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय एक कट्टरपंथी डॉक्टरों के समूह का हिस्सा थे. उमर ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की. जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया, फिर दिल्ली चला गया.

आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के बीच सोमवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी आई-20 कार में विस्फोट हो गया. इसकी चपेट में आने से आसपास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखचे उड़ गए और 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version