Rekha Gupta: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, CM पर हुआ था हमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Rekha Gupta Attack: हमले की घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर दी है.

आरोपी राजेश खिमजी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

मालूम हो कि दिल्ली में बीते बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने देर रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया. आरोपी को तीस हजारी अदालत परिसर में किसी भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया.

जनसुनवाई के दौरान CM पर हुआ था हमला

मालूम हो कि बीते बुधवार की सुबह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान फरियादी बनकर आए एक युवक ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया था. आरोपी ने सीएम को कुछ पेपर दिए इसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. बाद में आरोपी सीएम का हाथ और बाल पकड़े और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version