Rishikesh: रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों के उड़े होश, भागने लगे इधर-उधर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rishikesh: शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक अजगर निकल गया, जिसे देख यात्रियों के होश उड़ गए. वह शोर-शराबा के बीच इधर-उधर भागने लगे. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बा अजगर को पकड़ा.

अजगर पर नजर पड़ते ही यात्रियों में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, आज सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्री मौजूद थे. कोई बैठा था तो कोई खड़ा था. इसी बीच कुछ यात्रियों की नजर अजगर पर पड़ी. फिर क्या था, उनके होश उड़ गए और वे शोर मचाने लगे. इससे वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

अजगर से बचने के लिए लोग शोर-शराबा के भयवश इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच एक यात्री ने अजगर की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. स्टेशन पर अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी.

काफी प्रयास के बाद वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ा
सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद कर्मियों ने अजगर को पकड़ा. इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है. फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को छोड़ दिया है. इस घटना की चर्चा यात्रियों में होती रही.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version