Road Accident: जम्मू में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident: जम्मू से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां जम्मू संभाग के रियासी जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

गहरे खाईं में गिरा बेकाबू वाहन
जानकारी के अनुसार, रियासी जिले के चसाना में शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक बेकाबू वाहन गहरी खाईं में गिर गया. इस हादसे में पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूपसे घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान जाहिद अहमद उनकी पत्नी सारिया अख्तर निवासी बलमतकोट और उनके छोटे बेटे के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान इरफान निवासी बुधल के रूप में हुई है. घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि यह हादसा बोलेरो से हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version