ईरान में सड़क हादसाः ईंधन टैंकर में भीषण धमाका, 11 लोगों की मौत, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fuel Tanker Explosion: ईरान से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां पश्चिमी ईरान में एक सड़क हादसे के बाद ईंधन टैंकर में भीषण धमाका हो गया. शनिवार को हुए इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. विस्फोट के कारण आसपास चल रही कई गाड़ियों में भी आग लग गई.
सरकारी समाचार एजेंसी आईआरआईबी के मुताबिक, यह हादसा कुर्दिस्तान प्रांत के सनंदाज काउंटी और हमदान प्रांत के हमदान काउंटी के बीच स्थित इंटरसिटी सड़क पर हुआ. यह जानकारी कुर्दिस्तान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के प्रमुख बाबक होदाई ने दी.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, होदाई ने बताया कि विस्फोट की वजह से आसपास चल रही कई गाड़ियों में भी आग लग गई. उन्होंने कहा कि बचाव दल घायलों को सनंदाज के एक अस्पताल में भर्ती करा चुके हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version