रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी का मामलाः राजस्थान से क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohit Shetty Firing Case: जुहू स्थित फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस मामले में छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपियों को राजस्थान में पकड़ा गया और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है. इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. हाल ही में इस घटना को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था. इसमें राज्य सरकार से तुरंत जांच और उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी. अपने पत्र में आईएमपीए ने घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इससे फिल्म जगत में चिंता और आशंका पैदा हो गई है.

पत्र में आगे रोहित शेट्टी के लिए कहा गया कि रोहित शेट्टी ने न केवल भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान दिया है, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने हमेशा देश का साथ दिया है. उन्होंने समाज के हित में सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय पहलों में अपना समर्थन दिया है. इसलिए उनके आवास पर ऐसी घटना का होना बहोत चिंताजनक है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version