Russia Earthquake: रूस के कुरील द्वीप समूह में भूकंप से कांपी धरती, अफगानिस्तान में भी डोली धरती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Earthquake: एक बार फिर रूस के कुरील द्वीप समूह में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात कुरील द्वीप समूह के पूर्व में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

बताया जा रहा है कि भूकंप शुक्रवार को भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 23:50 बजे 32 किलोमीटर की गहराई पर आया था. अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी जान-माल के क्षति की कोई खबर नहीं है. हालांकि, इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

बुधवार को आया था शक्तिशाली भूकंप

मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को रूस के कामचाटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था. बताया जा रहा है कि ये अब तक का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था. हालांकि, गनीमत इस बात की रही कि इस आपदा में कोई हताहत नहीं हुआ. क्रेमलिन ने कहा कि रूस में कोई हताहत नहीं हुआ.

इसके अलावा सीएनएन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक, तट पर आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद से 16 घंटे से अधिक समय में रूस के निकट 4.4 या उससे अधिक तीव्रता के लगभग 125 झटके महसूस किए गए हैं.

यहां भी महसूस हुए भूकंप के झटके

उधर, अफगानिस्तान में भी तड़के भूकंप के तेज झटक महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आज तड़के अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 02:33 बजे 87 किलोमीटर की गहराई पर आया था.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version