Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार की देर रात से भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जारी इस मुठभेड़ में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ़ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं. कुलगाम में शुक्रवार को उस फिजां में गोलियों की आवाज गूंजने लगी, जब सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी. जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब तक जारी है.

जानकारी के अनुसार, एक आतंकवादी का शव देखा गया, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुआ है. सुबह करीब 4 बजे लगभग 20 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई. गोलीबारी बंद हो गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने भारी तैनाती के साथ तलाशी अभियान जारी रखा, जो अंधेरे के कारण रोक दिया गया था.

चिनार कॉर्प्स भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है.

Latest News

स्विट्जरलैंड: रेव पार्टी के बीच गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल, कुछ की हालत नाजुक

Shooting In Switzerland: स्विट्जरलैंड से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव...

More Articles Like This

Exit mobile version