Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के औद्योगिक शहरों को रूस ने बनाया निशाना, हमलों में 12 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine Conflict: रूस ने यूक्रेन के औद्योगिक शहरों पर हमला किया. इन हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं. सोमवार को ये हमले तब हुए, जब लोग घरों से बाहर खुले में मौजूद थे. इसलिए इन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

इस बीच यूक्रेन के हमलों की जद में रूस की कई रिफायनरियों, तेल-गैस गोदाम और तेल-गैस पाइपलाइनों के निशाने पर आने से मास्को सहित रूस के शहरों में पेट्रोलियम पदार्थों का संकट उत्पन्न हो गया और निर्यात बाधित हो गया है. रूस ने यूक्रेन के निप्रो शहर पर मिसाइल से हमला किया.

इस हमले में 6 लोग मारे गए और 29 घायल हुए हैं. हमले की जद में एक मिनी बस के आने से इतने लोग मरे और घायल हुए हैं, जबकि यूक्रेन के नियंत्रण वाले जपोरीजिया के हिस्से में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए और आठ घायल हुए हैं. खार्कीव में भी रूसी हमले में एक युवती की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं.

जिन शहरों पर हमले हुए हैं, तीनों ही यूक्रेन के प्रमुख औद्योगिक शहर हैं. इसलिए वहां पर हुए हमलों से यूक्रेन का जान-माल दोनों का नुकसान हुआ है. यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर निर्दोष लोगों को मार रहा है, जबकि यूक्रेन के रूसी तेल ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने से रूस की राजधानी मास्को, देश के दक्षिणी भाग और नियंत्रण वाले क्रीमिया में ईंधन का संकट पैदा हो गया है. इन सभी स्थानों पर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री को सीमित कर दिया गया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति को मुश्किल बताया लेकिन यह भी कहा कि जल्द इस स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version